"आप नीचे दिए गए बॉक्स में नीचे जाकर नीले रंग के आइकॉन पर क्लिक करके A I से किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकते हैं
"आप नीचे दिए गए बॉक्स में नीचे जाकर नीले रंग के आइकॉन पर क्लिक करके A I से किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकते हैं
यहाँ पर लगी किसी भी फोटो पर ऊपर या नीचे क्लिक करने से उस विभाग की पूरी जानकारी आप को मिल जायेगी
"यह वेबसाइट अरोड़वंश परिवार के बुजुर्गों को श्रद्धापूर्वक समर्पित है। इसका उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, सहयोग और आपसी एकता को बढ़ावा देना है। हम सभी लोगों का सम्मान करते हैं और मानव सेवा को सर्वोच्च मानते हैं।"
यहाँ पर लगी किसी भी फोटो पर ऊपर या नीचे क्लिक करने से उस विभाग की पूरी जानकारी आप को मिल जायेगी
Arorvansh Matrimony
Gurdwara Sant Aashram
Langer 13 Parshadi
Shri Arut ji Maharaj
Arorvansh Pariwar
Arorvansh Charitable Hospitals
Arorvansh Dharmshala
Computer Centre
अरोड़वंश चेरिटेबल होस्पिटल में मेडिकल केम्प रजिस्ट्रेशन करवाते लोग
हमारा संकल्प:- हमारे इन पूजनीय बुजुर्गों का जीवन और उनके द्वारा किए गए यह ऐतिहासिक कार्य हमारे लिए केवल इतिहास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणापुंज हैं। 'अरोड़वंश परिवार' उनके दिखाए सेवा-मार्ग पर चलने और समाज को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सदैव संकल्पबद्ध है। { अरोड़वंश धर्मशाला में चल रहे सेवा कार्य से सम्बन्धित जानकारी }
श्री गुरु नानक देव जी की तरफ से आपको मिली सुख सुविधाओ का शुक्राना करने के लिये हर संग्रांद को अरोड़वंश परिवार की और से शुक्राना दिवस मनाते अरोड़वंश धर्मशाला बाजवा नगर लुधियाना में समूह संगत के घर से बन कर आया 13 प्रसादी लंगर संग्रांद दिवस पर सुबह 11:00 बजे सरबत के भले की अरदास के बाद लगाया जाता है इस गुरु के लंगर की खासियत यह है की घर से लंगर बना कर लाने वाली संगत और बैठ कर लंगर छकने वाली संगत की श्री गुरु नानक देव जी सभी मन की मुरादे पूरी करते है
श्री मान जी, हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म अरोड़ा परिवार में हुआ है और अरोड़ा परिवार व्यापार में समाज में किसी से भी कम नहीं है। लेकिन हमारी देश में 48 % आबादी होने के बावजूद भी हम आपसी सामाजिक मेल मिलाप से बहुत पिछड़े हुए हैं और इसी कारण हमारे बच्चे प्रतिभाशाली होते हुए भी किसी भी सामाजिक कार्य में शामिल नहीं हो रहे, यहां तक की अधिकतर परिवारों को अपने पूर्वज अरोड़वंश परिवार के संस्थापक की जानकारी भी हासिल नहीं है। अरोड़वंश धर्मशाला हमारे के संस्थापक हमारे बुजुर्ग भगत संत राम परुथी व भगत मनोहर लाल मोंगा जी ने अपने आज साथियो को साथ लेकर आज से 55 वर्ष पहले लुधियाना की घनी आबादी दरेसी ग्राउंड के पास 1972 में एक 1000 गज में तीन मंजिला भवन बनाकर अरोड़वंश धर्मशाला में सन 2000 में एक चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना की थी और आज भी पूरे लुधियाना में अरोड़वंश परिवारों का एक ही स्थान होने के कारण बुजुर्गों द्वारा की गई सेवा और मेहनत को देखते उनके बच्चों द्वारा संगठन को मजबूत करते हुए अरोड़वंश परिवार का स्थापना की गई है। अब अरोड़वंश परिवार प्रति जेठे रविवार श्री अरुट जी महाराज के दर्शन आरती सत्संग व् मीटिंग का आयोजन कर रहा है और सभी अरोड़ा पारिवारिक सदस्य जेठे रविवार को आपसी विचार विमर्श के लिये महीने में एक बार समय-समय पर किये जाने वाले समारोह में चाय पार्टी या भोजन और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये सभी पारिवारिक सदस्य एक साथ शामिल हों रहे है, और पंजाब में अरोड़ा परिवार का ऐसा (भव्य मन्दिर ) होना चाहिये जिस में विशाल चैरिटेबल हॉस्पिटल, बच्चों के लिये स्कूल, ट्रेनिंग सेंटर, अरूट महाराज जी का मन्दिर, लंगर भवन, व यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ ही पार्किंग की भी उचित व्यवस्था हो। यह कार्य तभी सम्भव हो सकता है जब सभी अरोड़ा पारिवारिक सदस्य एक होते हुए अरोड़वंश परिवार की सदस्यता ग्रहण करते अरोड़वंश परिवार कमेटी में शामिल हों। यहां सोचने वाली बात यह भी है कि अगर (जैन, अग्रवाल, सिख, बाल्मीकि व मुस्लिम) समाज एक होकर चल सकता है तो अरोड़ा परिवार इस सामाजिक कार्यों में आज तक पीछे क्यों रह गया है वह क्यों नहीं सामाजिक कार्य व अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आगे आ रहा है। अरोड़वंश परिवार वार्ड स्तर पर कमेटी सदस्यों का गठन भी करने जा रहा है। आप सभी सदस्यों से निवेदन करता है कि आप हमारे इस सन्देश को अरोड़ा पारिवारिक के सदस्यों के घर-घर तक पहुँचाने और इसे अपने व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा सभी परिवारों को पहुँचाने के लिये अरोड़वंश परिवार को अपना सहयोग जरूर करेंगे और एक बार सुबह 10 बजे से दो बजे तक आप हमें अरोड़वंश कार्यालय में आकर जरूर सम्पर्क करें ।
आप अरोड़वंश परिवार की वेबसाइट www.arorvanshparivar.com पर जाकर भी पूरी जानकारी हासिल कर सकते है
सदस्य्ता ग्रहण करने के लिये 9855455624 पर सम्पर्क करें Arorvansh Parivar Circuler Road Bajwa Nagar Ludhiana
भगत संत राम जी परूथी
26-09-2000
भगत मनोहर लाल जी मोंगा
19-08-2022
भगत मनोहर लाल जी नारंग
19-09-2019
संयोजक संदेश: "विरासत संस्कारों की, सेवा समाज की हमारा संकल्प :
पूज्यनीय पिता भगत संत राम जी परूथी व भगत मनोहर लाल जी मोगा और भगत मनोहर लाल जी नारंग जी के के चरणों में हमारा सादर नमन।
जिन्होंने हमें अपने श्रेष्ठ संस्कार दिए, सेवा का मार्ग दिखाया और समाज के लिए जीना सिखाया; यह वेबसाइट उन्हीं को सहर्ष समर्पित है। 'अरोड़वंश परिवार' की यह वेबसाइट हमारी तरफ से उन्हें एक सच्ची और भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।
यह मंच हमारे पूज्यनीय पिता जी की पावन जीवन स्मृति और उनके अद्वितीय जीवन मूल्यों को एक विनम्र श्रद्धांजलि है। समाज की उन्नति के लिए उनका अटूट समर्पण और उनके द्वारा निर्मित (अरोड़वंश धर्मशाला व गुरुद्वारा संत आश्रम) उनकी दूरदर्शिता, सेवाभाव, संस्कारों, उनकी अमूल्य विरासत और हमारे संपूर्ण अरोड़वंश परिवार को एकजुट रखने का एक छोटा सा प्रयास है।
उनके द्वारा दिए गए ऊंचे संस्कार आज हमारे जीवन का मार्गदर्शक प्रकाश (लाइटहाउस) हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि पूरे समाज को एकजुट रखना, सबको जोड़ना और अपनों की निःस्वार्थ सेवा करना ही जीवन की असली धर्म है। यह वेबसाइट उनके उन्हीं संस्कारों, उनकी अमूल्य विरासत और हमारे संपूर्ण अरोड़वंश परिवार को एकजुट रखने का एक छोटा सा प्रयास है।
हमारे आदरणीय पिता जी ने न केवल हमें जीवन के श्रेष्ठ संस्कार दिए, बल्कि समाज को एक ऐसा 'आशियाना' और रास्ता भी दिया जो हमेशा हमारी राहों को प्रकाशित करती रहेगी। "आज हम जीवन में जो कुछ भी हैं, उन्हीं की पवित्र शिक्षा, प्रेरणा और मंगलमय आशीर्वाद का परिणाम है।"
यह वेबसाइट (www.arorvanshparivar.com) उनके उसी सेवाभाव को निरंतर आगे बढ़ाने और पूरे समाज को इस डिजिटल युग में एक सूत्र में पिरोने की हमारी एक विनम्र कोशिश है। हमारे पूज्यनीय पिता जी हमेशा हमारे दिलों में अमर और जिंदा रहेंगे।
उनका संपूर्ण जीवन हमारे लिए एक प्रेरणापुंज है। इस मंच के जरिए हमारा यह प्रयास रहेगा कि उनके सामाजिक कार्यों और अरोड़वंश परिवार की हर घर तक पहुँचाई जा सके। आपका दिव्य आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे।
उनके संस्कारों की छांव में पला, आपका आभारी पुत्र: राम नारायन 'रामा परूथी' (अरोड़वंश परिवार)
President
Ram Narayan Rama Ji
7774821313
Cashier
Gurcharn Monga ji
9814172108
Joint Secretary
Bhushan lal
9815275277
vice president
Anil Bharti
9417305929
Gen Secretary
Rajesh Guglani
9814450255
मेरा परिवार ही मेरी पहचान
अरोड़ा समाज के सभी भाई-बहनों और बुजुर्गों को मेरा सादर प्रणाम।
हमारी अरोड़वंश परिवार की www.arorvanshparivar.com वेबसाइट पर आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। यह वेबसाइट हमारे पूरे समाज को आपस में जोड़ने और एक-दूसरे का साथ देने के लिए बनाई गई है। यह वेबसाइट सिर्फ एक पेज नहीं, बल्कि हमारे पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने का एक माध्यम है।
हमारा मकसद बहुत सीधा है—हम सब मिलकर इस वेबसाइट के द्वारा आपसी सहयोग करते हुए अरोड़वंश परिवार की समाज में एक अच्छी पहचान बना सकें, ताकि हमारा यह परिवार एक-दूसरे के सुख-दुख में काम आ सके।
इस वेबसाइट पर आपको समाज की अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी, जैसे: अरोड़वंश समाज की सभी जातियों (गोत्रों) की लिस्ट
चैरिटेबल हॉस्पिटल में लगाए जाने वाले केम्प व सुविधा की पूरी जानकारी ,
हम उम्र शादी-ब्याह के लिए वैवाहिक सुविधा , सत्संग के दौरान जन्मदिन मनाने की सुविधा परमात्मा का शुकराना करने के लिए संक्रांति (संग्रांद) के दिन प्रति माह 13 प्रसादी लंगर
जेठे रविवार को सुबह 11 बजे अरुट जी महाराज की आरती, दर्शन, सत्संग व मिटिंग का आयोजन।
यह सभी सुविधाएं आपको अरोड़वंश धर्मशाला, सर्कुलर रोड, बाजवा नगर, लुधियाना में मिल सकती हैं।
इसके साथ ही आप इस वेबसाइट के ज़रिए हमारे YouTube Channel, Facebook, Instagram और WhatsApp से भी सीधे जुड़ सकते हैं। अगर आप भी इस परिवार का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आज ही हमारी वेबसाइट www.arorvanshparivar.com पर जाएं और गूगल फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरें।
अध्यक्ष राम नारायण ( रामा जी )
अरोड़वंश परिवार