अरोड़वंश चैरिटेबल हॉस्पिटल एंड कंप्यूटर सेंटर
अरोड़वंश परिवार और चैरिटेबल अस्पताल की तरफ से जरूरतमंद परिवारों के लिए पढ़ाई और दवाई की व्यवस्था की जाती है। आँखों के फ्री ऑपरेशन का कार्य भी किया जा रहा है, जिसके लिए एक चैरिटेबल हॉस्पिटल और बच्चों की शिक्षा के लिए कंप्यूटर सेंटर चलाया जा रहा है।
अस्पताल का समय: रोजाना सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (रविवार को बंद रहता है)।
यहाँ फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर और दांतों के इलाज की पूरी व्यवस्था है।
विशेष कैंप: महीने की हर 10 तारीख को आँखों के फ्री ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जाता है।