सदस्यता हेतु नियम व शर्तें
इस संगठन का सक्रिय सदस्य बनने के लिए व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होनी चाहिए।
अरोड़वंश परिवार में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।
परिवार के सभी सदस्य शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होने चाहिए और संगठन के लिए व्यक्तिगत रूप से या समूह में काम करने और अपने खर्च पर यात्रा करने के इच्छुक होने चाहिए।
पारिवारिक सदस्य की गलत गतिविधियों से अगर अरोड़वंश परिवार की बदनामी या नुकसान हो रहा है, तो उसे तीन सदस्य कमेटी बिना नोटिस दिए पारिवारिक सेवा से मुक्त करने का अधिकार रखती है।
पारिवारिक सदस्य अध्यक्ष और कोर ग्रुप की आज्ञा का पालन करने और काम करने के इच्छुक हो।
सदस्य सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरे उद्देश्य के साथ कार्य को पूरा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा।
पारिवारिक सदस्य को सामान्य बैठकों में उपस्थित होकर पूर्ण रूप से भाग लेना होगा और 3 बैठकों में निरंतर अनुपस्थित रहने पर लिखित आवेदन देना होगा। पाँच मीटिंग में निरंतर गैर हाजिर रहने पर सेवा मुक्त किया जा सकता है।
पारिवारिक बैठक मुख्य कार्यालय के अतिरिक्त किसी भी सदस्य के बुलावे पर उनके बताए स्थान पर की जा सकती है।
पारिवारिक बैठक में चेयरमैन को अरोड़वंश परिवार की बेहतरी के लिये किसी भी प्रकार का फैसला लेने का पूरा अधिकार रहेगा।
परिवार के सभी कार्यकारी सदस्य का कर्तव्य है कि वह अध्यक्ष और कमेटी मेंबर की आज्ञा का पालन करें और उन्हें उचित सम्मान दें।